Bhagalpur News: फोटो : नये डीडीसी रवि राकेश ने पदभार संभाला
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के लिए नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदस्थापित किए गए रवि राकेश ने सोमवार को योगदान दे दिया। पदभार संभालने के दौरान एनईपी डायरेक्टर अमर मिश्रा, डीआरडीए डायरेक्टर दुर्गा शंकर, डीएफएम अतुल भारती आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह के तबादले के बाद यहां करीब एक माह से डीडीसी का स्थायी पद रिक्त था। हालांकि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कार्यालय कार्य संचालन के लिए एडीएम (राजस्व) दिनेश राम को प्रभारी के रूप में काम करने की शक्ति प्रदान की थी। जिससे दैनन्दिनी का काम चल रहा था। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नये डीडीसी ने बताया कि आवास योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन कराना, अधूरे निर्माण को पूरा कराकर गुणवत्ता पूर्ण आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.