Bhagalpur News: फोटो : जेलों में बंद गरीब कैदियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गरीब कैदियों को जुर्माना चुकाने और जमानत हासिल करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गठित जिलास्तरीय सशक्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिला अंतर्गत विभिन्न काराओं में निरुद्ध ऐसे गरीब बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई, जो आर्थिक तंगी के कारण न्यायालय द्वारा निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं कर पाने अथवा जमानत की शर्तों का पालन करने में असमर्थ होने के कारण जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। बैठक के दौरान समिति ने पात्र बंदियों को सरकार की योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राप्त मामलों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.