Bhagalpur News: फॉलोअप
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित राबिया कॉलोनी में जलनिकासी, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोग परेशान हैं। मोहल्ले में समुचित नाला निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी खुले स्थानों पर बहाना पड़ता है, जिससे बदबू फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देने के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मोहल्लेवासियों ने पुनः हबीबपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर लिखित आवेदन देकर नाला निर्माण की मांग करने का निर्णय लिया है। मो. शबीर ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर सर्वसम्मति से तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.