Bhagalpur News: फॉलोअप: तकीचक में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित तकीचक में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन कम प्रेशर और सीमित समय तक जलापूर्ति होने के कारण लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। लोगों ने बताया कि दिन में दो बार पानी की सप्लाई होती है, लेकिन पानी का दबाव इतना कम रहता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। इसके कारण महिलाओं को सुबह से ही पानी आने का इंतजार करना पड़ता है। लोग पहले छोटे बर्तनों में पानी भरते हैं और फिर उसे बड़े ड्रम व बर्तनों में जमा कर पूरे दिन के घरेलू कार्य करते है।
नालों की स्थिति मोहल्ले के नालों की स्थिति भी खराब है। नालों पर ढक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.