भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी कहलगांव में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे नन्हें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने फल-सब्जियां, सैनिक, डॉक्टर, नर्स, दुल्हन, गणपति, श्रीकृष्ण, झांसी की रानी, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, माता लक्ष्मी, छठ व्रती, पशु-पक्षियों, सूर्य, चंद्रमा और बादल आदि के रूप धारण किए। अपनी वेशभूषा और संवादों के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (केमिस...