भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर जिला प्रशासन ने फेरी सेवा का अनावाश्यक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फेरी सेवा का उपयोग केवल मनोरंजन अथवा अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके कारण वास्तविक आवश्यकता के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आमजनों से अपील की गई है कि फेरी सेवा का उपयोग केवल आवश्यक एवं वास्तविक आवागमन के लिए ही करें।

सेतु संकट: दुग्ध उत्पादकों की सुविधा जाह्नवी चौक एवं बियाडा चौक पर संग्रहण होगा भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य के कारण पुल से आवागमन बाधित है। इसके मद्देनजर गंगा नदी पार कर शहर में दूध की बिक्री करने आन...