भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से तरुण कुमार की रिपोर्ट भागलपुर। शनिवार को नवगछिया से भागलपुर आ रहे जहाज से एक युवक बीच गंगा में गिर गया। वह अपने मामा के साथ भागलपुर आ रहा था। लड़का पूर्णिया के रुपौली का रहने वाला था जिसका नाम राहुल है। उसके मामा ने बताया कि भागलपुर में डॉक्टर से दिखाने जा रहे थे। उनका भांजा कैसे गिरा पता नहीं चला। इधर जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लड़का जहाज से कूद गया। बाकायदा जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि लोग एडवाइजरी का पालन करें। वहीं एसडीआरएफ की टीम गंगा में युवक की तलाश करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...