भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के चौक-चौराहों पर बने वर्टिकल गार्डन में लगे फूलों की चोरी रोकने के लिए नगर निगम ने सुरक्षात्मक कदम उठाया है। इसके तहत वर्टिकल गार्डन के चारों ओर लोहे की जाली लगाई जा रही है, जिसकी शुरुआत कचहरी चौक से कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य गार्डनों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, शीतला स्थान चौक पर वर्टिकल गार्डन का अटका काम जल्द पूरा होगा। वहां बुडको द्वारा नाला निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होते ही गार्डन को विकसित कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...