Bhagalpur News: फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंची महाकाल और रानीपुर टीम
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। सीमानपुर में शुक्रवार को एसएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ जदयू अध्यक्ष कंचू राम, मुखिया अमरेंद्र सिंहा, अशोक राम, विनीत, प्रीतम, सोनू, जीतू कुमार आदि ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दासू चकला ने बल्लीटिकर को 01:00 शून्य से हराकर जीता। खेल की समाप्ति तक जेपीडी महाकाल ने दासूचकला को 02:00 एवं रानीपुर ने भागलपुर को 01:00 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बताया गया कि टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रही है। रेफरी अशोक साहनी एवं लोबिन टुडू तथा कमेंटेटर जीतू सिंहा एवं सुमित तथा अंकित थे। वहीं, फाइनल मुकाबला नौ नवंबर को काली पूजा के अवसर पर खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.