भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज गांव में पुल के पास मक्का लदा एक ट्रैक्टर शुक्रवार की संध्या अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोट आई, जबकि ट्रैक्टर पर लदा मक्का सड़क पर बिखर गया।स्थानीय ग्रामीण शत्रुघ्न साह ने बताया कि पुल की स्लोपिंग सही ढंग से नहीं बनाए जाने के कारण सड़क की ऊंचाई काफी अधिक हो गई है। इसी वजह से भारी वाहनों को चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है तथा आए दिन इस स्थान पर एक-दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्लोपिंग में सुधार कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार सैफगंज के मक्का व्यवसायी संतोष साह का मक्का लादकर ट्रैक्टर उनके घर की ओर जा रहा था। पुल के पास चढ़ाई के दौरान चालक वाहन से संतुलन खो...