Bhagalpur News: फाइलों में अटका नाथनगर का नया वृद्धाश्रम, अब निकाले जाने लगे संसाधन
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर के नाथनगर स्थित मसकन बरारी में 80 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित वृद्धाश्रम पिछले पांच महीनों से विभागीय लालफीताशाही और कागजी प्रक्रियाओं में उलझा हुआ है। विगत 1 अप्रैल को सरकार के निर्देश के बाद इसे समाज कल्याण विभाग को सौंपा जाना था, लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया अब तक अधर में लटकी है। स्थानीय पार्षद प्रीति देवी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही यहां से कई संसाधन भी निकाले जा चुके हैं।
विभागीय प्रक्रियाएं विभाग के निर्देश पर करीब चार महीने पहले नगर निगम ने पुरानी संचालन एजेंसी को हटा दिया था। योजना के तहत गोराडीह में किराए के भवन में चल रहे वृद्धाश्रम को इस नए 40 क्षमता वाले आधुनिक भवन में शिफ्ट किया जाना था। हालांकि, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि शौचालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.