Bhagalpur News: फर्जी विज्ञापनों पर विश्वास कर साइबर अपराध के दलदल में फंस रहे युवा
भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साइबर अपराधियों ने इन दिनों ठगी का अपना पुराना तरीका बदल लिया है। वे अब बैंक खाता ब्लॉक होने या लॉटरी लगने के पारंपरिक झांसों के बजाय युवाओं को आसान कमाई और बिजनेस का लालच दे रहे हैं। भागलपुर जिले में इन दिनों स्कूल, पेट्रोल पंप, कपड़े के मशहूर ब्रांड के शोरूम और सैलून की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही है। कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की चाहत में युवा सोशल मीडिया पर दिखने वाले फर्जी विज्ञापनों के झांसे में आसानी से फंस रहे हैं और अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। जिले में अब तक ऐसे मामलों में तीन लोगों से कुल 1.32 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है।
फर्जी विज्ञापनों के जरिए बनाते हैं निशाना साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.