भागलपुर, नवम्बर 13 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। महापर्व छठ को लेकर गुरुवार को महेशपुर-घनश्यामचक पंचायत के औद्योगिक क्षेत्र फरीदमपुर में छठ घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग से पिछले दो दिनों से सुबह श्रमदान किया जा रहा है। घाट के आसपास पहले काफी घास-फूस और गंदगी फैली हुई थी। ऐसे में छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सफाई अभियान शुरू किया गया है।घाट के किनारे की मिट्टी को काटकर व्यवस्थित किया जा रहा है। इस काम में पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण, 19 पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान उन्होंने सफाई कार्य के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था भी कराई है। ...