भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती मरीजों की एक्स-रे जांच फिर से बंद हो गई है। प्लेट खत्म होने के कारण शुक्रवार को जांच नहीं की जा सकी। रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि प्लेट खत्म होने के कारण दो घंटे जांच कार्य बंद रहा। प्लेट उपलब्ध होने के बाद जांच कार्य फिर से शुरू हुआ। अस्पताल की तरफ से दो पैकेट प्लेट दिया गया। एक पैकेट में 120 प्लेट रहता है, दो दिन तक यह प्लेट उपयोग होगा। इधर, एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि उन्हें एक्सरे कराने के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से मेडिकल कालेज से एक्सरे प्लेट नदारद, मरीज परेशान बता दें कि इमरजेंसी विभाग में सड़क दुर्घटना, मारपीट और हड्डी संबंधी समस्याओं के साथ आने वाले गं...