भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त हरित श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत करते हुए सोमवार को प्रातः मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज से गंगा घाट तक प्रभात फेरी एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में वन प्रमंडल भागलपुर, 23 बिहार बटालियन (एनसीसी) भागलपुर के कैडेट, रीजेनेरेटिव बिहार के नेतृत्व में असर, माटी मंत्रा, अलक फाउंडेशन, हरित अंग प्रदेश अभियान, भागलपुर जन संसद, सैनिक संगठन, सुल्तानगंज के सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से गंगा में प्लास्टिक, शैंपू पाउच, अगरबत्ती पाउच, पूजा सामग्री के प्ल...