Bhagalpur News: प्लास्टिक की मांग को लेकर सबौर सीओ की गाड़ी को रोका
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित प्रखंड कार्यालय परिसर में इकट्ठा होकर बुधवार को प्लास्टिक की मांग को लेकर सबौर सीओ की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। उन्होंने गाड़ी रोककर प्लास्टिक देने की मांग की। काफी संख्या में महिलाएं प्लास्टिक की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में एकत्रित हुई थीं। मामला बिगड़ता देख वहां मौजूद पुलिस ने महिलाओं को रोका और गाड़ी को आगे बढ़ाया। कुछ महिलाएं आक्रोशित थीं। कुछ लोगों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद सीओ की गाड़ी को जाने दिया गया।प्रखंड कार्यालय परिसर में चर्चा है कि कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उकसाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में लाया गया था। यह भी पढ़ें- Katihar News: सांसद प्रतिनिधि बोले दावे हुए फेल, अब भी चारे और प्लास्टिक की कमी जिस समय सीओ की गाड़ी रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.