भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान की शुरुआत शनिवार से एमवीआई एसएन मिश्र और जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत ने संयुक्त रूप से किया। इस अभियान के तहत 2.24 लाख रुपये का जुर्माना वाहनों चालकों से वसूला गया। इस दौरान एमवीआई ने दर्जनों वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा। अभियान के तहत छोटे से लेकर बड़े गाड़ियों तक की जांच की गई।एमवीआई ने बताया कि सबसे अधिक प्रेशर हॉर्न बस, ट्रक और बाइक में मिल रहा है। उन्होंने स्कूल संचालकों से आग्रह किया है कि स्कूली बसों में भी प्रेशर हॉर्न लगा हुआ। जिसे अविलंब हटा लें, अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बनावटी प्रेशर हॉर्न के खिलाफ आज से चलेगा अभियान उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम...