भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर । प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सदस्यों ने सोमवार को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) सुभाष कुमार गुप्ता से मिलकर उनका अभिनंदन किया। वहीं शिक्षक हित के कार्यों के लिए आशा व्यक्त की। संघ के अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता ने आरडीडीई से छात्र-शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, उसके समाधान आदि पर चर्चा की। आरडीडीई ने विभिन्न समस्याओं की समीक्षा कर यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में अनोज रजक, अभिषेक कुमार, विनय पोद्दार, वासुसुदेव, मो. नजीब आलम आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...