भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। ब्रह्म बाबा स्थान, तेतरी नवगछिया में आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर आयोजक मंडली के सदस्यों ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आगामी 17 से 19 फरवरी 2027 तक मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तथा 22 से 28 फरवरी 2027 तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की रामकथा को लेकर विचार-विमर्श किया। आयोजक मंडली ने कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...