Bhagalpur News: प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव आज
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। प्राचीन खाटू श्याम मंदिर चुनिहारी टोला के प्रांगण में आज 10 जुलाई को 17वां प्राण- प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि चुनिहारी टोला प्राचीन खाटू श्याम मंदिर जिसका जीर्णोद्धार 2010 में कराया गया था। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाए जाएंगे। वाराणसी के पंडित संजय पांडेय द्वारा पांच दरबार की पूजा की जाएगी। शाम में भजन-संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मंदिर के गौतम चौधरी, महेश तुलस्यान, सतीश जैन, ध्रुव पोद्दार, महेश खंडेलवाल, मधु अग्रवाल, अमित टिबरेबाल, आशु सिंघानिया, अंकुश अग्रवाल, अंकित टेकरीवाल आदि लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.