Bhagalpur News: प्राचीन खाटू श्याम मंदिर का 17वां प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 10 जुलाई को
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चुनिहारी टोला स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में 17वां प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि 166 वर्ष पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2010 में कराया गया था। तभी से प्रतिवर्ष प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन किया जा रहा है। सुबह 8 बजे पंचदेव दरबार की विशेष पूजा होगी। 11 बजे बाबा श्याम का अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे बाबा श्याम की आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में गौतम चौधरी, महेश तुलसियान, राहुल, सतीश जैन, ध्रुव पोद्दार, महेश खंडेलवाल, मधु अग्रवाल, अमित टीबरेवाल, आशु सिंघानिया, अंकुश अग्रवाल, अंकित टेकरीवाल आदि मंदिर समिति के सदस्य जुटे हुए है। यह भी पढ़ें- Simdega News: चार दिवसीय नवनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.