भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान 21 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। चौकीदार के बयान पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता समेत छह डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ता, क्लीनिक संचालन से जुड़े लोगों तथा अस्पताल के दवा वितरण प्रभारी, स्टोर प्रभारी और अकाउंटेंट को आरोपित किया गया है। मामले की जांच के लिए पहुंची क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इस दौरान वहां से सरकारी अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सर्जिकल ब्लेड के 86 पीस, जीवनरक्षक दवाइयां और प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता के नाम के 50 लेटर प...