भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुल्तानगंज क्षेत्र में मसदी मोड़ से धांधी-बेलारी तक कच्ची कांवरिया पथ पर माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों, होटल संचालकों एवं अन्य संबंधित लोगों को बोरिंग के पानी के अनावश्यक उपयोग, अपव्यय एवं दुरुपयोग से बचने की स्पष्ट अपील की गई। माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों एवं होटल संचालकों से कहा गया कि वे बोरिंग के जल का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार और विवेकपूर्ण तरीके से करें और पानी को अनावश्यक रूप से बहने न दें। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में जल संचय और सफाई के ...