भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर सोमवार को कहलगांव में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पटेल के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर आतिशबाजी की गई, मिठाइयां बांटी गईं और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जताई गई। जिला मुख्य प्रवक्ता रीतेश सिंह ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह विकास और नई राजनीति के पक्ष में मिला जनादेश है। इस मौके पर धर्मेश कुमार, विनयनाथ चौधरी, रजी अली, बासुदेव दास, कुणाल साह, राजीव सिन्हा, अभिमन्यु सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर की जीत पर जश्न यह भी पढ़ें- Motihari News: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर सुगौली में जश्न यह भी पढ़ें- उपचुनाव: जनसुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्स...