भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और भागलपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत अंडर-17 बालक वर्ग की रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में भागलपुर और बांका जिलों की टीमों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और बेहतरीन खेल भावना के साथ शिरकत करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और उनकी खेल प्रतिभा का बारीकी से आकलन किया गया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं द्वारा भागलपुर और बांका जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ...