भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में 98.12 लाख रुपये राशि गबन का मामला सामने आने के बाद आरडीडीई की ओर से कार्रवाई जारी है। भागलपुर और बांका के विभिन्न कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिनियुक्त छह लिपिकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। सभी कर्मियों को अपने मूल पदस्थापन कार्यालय में वापस तत्काल लौटने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सुभाष कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।राशि गबन मामले में जांच के लिए गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम अलंकृता पांडेय को सौंप दी है। डीडीसी रवि राकेश के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच की थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मियों के वेतन भुगतान से पहले होगी जांच इधर, जांच रिपोर्ट की साइबर विशेषज्ञ ...