भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के भागलपुर समेत 21 जिलों में 304 दुग्ध उत्पादक समितियों का चुनाव होगा। इसके लिए 24 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना उसी दिन होगी। विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (विमुल), भागलपुर से संबद्ध भागलपुर की 8, बांका की 10, जमुई की 14 और मुंगेर की 01 समिति का चुनाव होगा। इसको लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित प्रखंड के बीडीओ को आरओ बनाया गया है। जबकि डीडीसी को नोडल पदाधिकारी। प्राधिकार ने खगड़िया, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, दरभंगा, भागलपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, जमुई, बक्सर, बांका, मुंगेर, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, रोहतास, पटना और बेगूसराय ज...