Bhagalpur News: प्रत्येक रविवार को डाक बमों की नि:शुल्क सेवा
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति द्वारा पिस्ता चौक भागलपुर में डाक बमों की नि:शुल्क सेवा की जाएगी। कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश कुमार ठाकुर अधिवक्ता निगरानी समिति सदस्य जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर कार्यक्रम का संचालन करेंगे। शनिवार को कचहरी परिसर में बैठक कर निर्णय लिया गया कि सावन के प्रत्येक रविवार को 2:00 अपराह्न से 6:00 बजे शाम तक शिविर लगाया जाएगा। जिसमें कांवरियों को शरबत, फल, स्प्रे, ठंडा तेल आदि का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक कुमार ठाकुर एवं श्याम सुंदर प्रसाद, संजीव मंडल, संजय घोष, वरिष्ठ समाज सेवी सुबोध मंडल उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शिव भक्तों की सेवा ही है शिव की सच्ची सेवा : घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.