भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि   प्रखंड की कंझिया, महमदपुर और रामपुर खुर्द पंचायत के हुलास स्थान पर चल रहा 24 घंटे का मौन सत्याग्रह रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सेनापति शंभू शंकर सिंह ने बताया कि आंदोलन में शामिल कई युवाओं ने अवैध नशा कारोबार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों ने पूर्व में दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद मंगलवार को प्रखंड कार्यालय की ओर मार्च निकालने और अंचल-प्रखंड कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। इसके बाद बाईपास और एनएच जंक्शन के पास धरना देने की भी योजना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी मौके पर जीतू , संजीव बाबू, मुन...