Bhagalpur News: प्रकृति, प्रेम और भक्ति का संदेश देती हैं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं : प्रीति किशोरी
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव अनुमंडल के सनोखर स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारीं कथावाचिका प्रीति किशोरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रेम, आनंद, भक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं से प्रेरणा लेकर जीवन में प्रेम और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया।कथा के दौरान कथावाचिका ने पूतना उद्धार, माखन चोरी, मटकी फोड़ने और गोवर्धन पूजा सहित भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गोवर्धन पूजा प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए प्रेरित कर प्रकृति, पर्वत और गौवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.