Bhagalpur News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, कहलगांव के पर्यावरण क्लब के तत्वावधान में वेद सप्ताह के अंतर्गत 'प्रकृति का संरक्षण' विषय पर जंगल गोपाली, केरिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आम, जामुन, कटहल, पीपल और नीम के पौधे लगाए तथा उनके नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवानंद मिश्रा, विभु दुबे, अमित कुमार, दीपक कुमार, शिक्षक मंजीत कुमार, मानवीर गौरव, अभिषेक कुमार झा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.