भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाखरपुर दियारा में घास खरीदने और पैसे के लेनदेन से उत्पन्न विवाद में जमकर हुई मारपीट की घटना में शंकर मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सिर फट गया तथा नाक कट गया। जबकि उसके पुत्र सौरव मंडल का भी सिर फट गया तथा शरीर में कई जगह जख्म हो गए। एक अन्य पुत्र रितेश भी जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने शंकर तथा सौरव को तत्काल भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...