Bhagalpur News: पेयजल संकट से ग्रामीण हो रहे परेशान
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुमैठा स्थित वार्ड संख्या पांच में बोरिंग नहीं चलने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वार्ड सदस्य कैलाश साह ने बताया कि बोरिंग में लगे मोटर में तकनीकी समस्या आ गई है। एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद है। वार्ड स्थित लगभग 150 परिवारों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। लोग कुआं के पानी से प्यास बुझाने को विवश हैं। सरकारी चापाकल वार्ड में है, जो बंद पड़ा हुआ है। इस समस्या से पीएचईडी के जेई एवं ठेकेदार को अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इधर, ठेकेदार ने बताया कि शनिवार तक बोरिंग को हर हाल में चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.