भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। नगर परिषद क्षेत्र के अपर रोड स्थित वार्ड संख्या एक में पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना का पेयजलापूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में लगभग 300 से अधिक घरों में पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोगों के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा नेता सह समाजसेवी सन्नी चौधरी ने बताया कि पंप ऑपरेटर का कहना है कि रिचार्ज नहीं रहने से पेयजलापूर्ति बंद है। कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब समस्या समाधान की मांग की। पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि रिचार्ज नहीं रहने के कारण पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी जानकारी नगर परिषद कार्यालय को दिया गया है। अविलंब समस्या समाधान की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...