भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंच द्वारा सामुदायिक भवन, चैती दुर्गा स्थान प्रांगण, मोहनपुर नरगा में मंगलवार को भागलपुर के पूर्व विधायक एवं जनसंघ के समर्पित राजनेता विजय कुमार मित्रा की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता संस्था के प्रधान संरक्षक संघ समर्पित और विहिप के पूर्व पूर्णकालिक कार्यकर्ता जगतराम साह कर्णपुरी ने की। मंच के सदस्यों ने विजय कुमार मित्रा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जवाहर लाल मंडल, महेंद्र प्रसाद, अजय शंकर, अशुतोष आशीष, प्रणव कुमार, विजय मंडल, अरुण महतो, शिव शंकर मंडल, जयप्रकाश साह के अलावा मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...