भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: मीरगंज (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट मीरगंज थाना क्षेत्र में धमदाहा-रूपौली स्टेट हाईवे पर सरसी मोड़ से आगे नवटोलिया घरारी के समीप शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान मीरगंज नगर पंचायत के खगहा वार्ड संख्या-8 निवासी चालीस वर्षीय पंकज कुमार झा पिता भोला झा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार झा अपने बड़े पापा (काका) के निधन के बाद श्राद्ध का निमंत्रण पत्र बांटने नवटोलिया घरारी गए थे। वहां से लौटने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बै...