Bhagalpur News: पूर्णिया में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो लोगों की मौत
भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: केनगर-जलालगढ़, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के केनगर और जलालगढ़ में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच कोसीधार में मछली मारने के दौरान डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान संतोष नगर वार्ड संख्या आठ निवासी किशोरी चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोरी चौहान गांव के पूरब स्थित कोसीधार में मछली मारने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद उनके पुत्र चंदन चौहान सहित परिवार के लोगों एवं ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने खोज अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.