Bhagalpur News: पूर्णिया : 53 मौजा में फिर शुरू होगी जमीन की खरीद-बिक्री :
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय-हस्तांतरण पर अधिरोपित प्रतिबंध को हटाने की कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गयी है। अब पूर्णिया समेत चयनित सभी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय- हस्तांतरण पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। पूर्णिया शहर से सटे 53 मौजा में लगा प्रतिबंध अब खत्म होने की संभावना है। इसके साथ जमीन की खरीद बिक्री शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.