भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत''सबका सम्मान-जीवन आसन कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल 32 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...