भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर बहाली के लिए नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एसएलवी गार्ड, सुरक्षा कर्मी, टर्मिनिक्स एवं सीआईटी कर्मी के कुल 205 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें एसएलवी गार्ड के 40, सुरक्षा कर्मी के 80, टर्मिनिक्स के 45 तथा सीआईटी कर्मी के 40 पद शामिल हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता नौवीं, दसवीं एवं बारहवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 15 हजार से 28 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिल सकता है। इस दौरान 29 एवं 30 अक्टूबर को श्रीनगर प्रखंड परिसर में, 31 अक्टूबर एवं 2 नवंब...