भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत सवैया गांव में सोमवार रात 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी प्रधान टुडू के पुत्र सावन टुडू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...