भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: केनगर (पूर्णिया) से महानंद विश्वास की रिपोर्ट चम्पानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुदड़ी स्थान के समीप से तीन स्मैक कारोबारी को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके पर बीआर 11 बीबी-3740 रजिस्ट्रेशन न0 की एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक तस्करों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के बहोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 13 स्थित राजपूत टोला मसुरिया गाँव निवासी अरुण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह, कमल सिंह का 40 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह तथा चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत अंतर्गत ज...