Bhagalpur News: पूर्णिया : स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना एवं कामाख्या स्थान ओपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5.1 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अलग कार्रवाई में शराब के नशे में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। मरंगा प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान एवं कामाख्या स्थान ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान मरंगा थाना कांड संख्या 158/26 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के विषहरिया निवासी छंगुरी कुमार को 5.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका सहयोगी सहरा निवासी मुकेश गुप्ता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.