Bhagalpur News: पूर्णिया : स्टेट हाईवे पर बाइक और पिकअप में टक्कर, तीन घायल
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: मीरगंज (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट मीरगंज थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर त्रिमुहानी पुल के समीप शनिवार को बाइक और पिकअप की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज निवासी वीरचंद ऋषि, उनकी पत्नी नेहा देवी और उनके दोस्त प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से दीवानगंज स्थित अपने घर से बीकोठी स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमुहानी पुल के समीप बाइक की मीरगंज की ओर जा रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की स्थिति खतरे से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.