Bhagalpur News: पूर्णिया : स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोस्वामी ध्वजाधर तारा उच्च माध्यमिक विद्यालय जगैली में छात्र-छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीनगर थाना पुलिस ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने किया। वहीं अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी लड़की का पीछा करना, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करना, सोशल मीडिया पर परेशान करना, बिना अनुमति फोटो या वीडियो वायरल करना तथा गुड टच और बैड टच की पहचान जैसे विषयों की जानकारी सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Nawada News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.