भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: रूपौली(पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से भौवा परवल पंचायत स्थित सोहरा दियारा गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया है। 400 लोगों की आबादी वाले गांव में आवागमन के मद्देनजर यहां अंचल प्रशासन की ओर से एक नाव उपलब्ध कराया गया है। नाव के सहारे ग्रामीण सोहरा दियरा गांव आते जाते हैं। वार्ड सदस्य गुंजनी देवी, मंटू मंडल, मनीष कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के दिनों में सोहरा दियारा गांव के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ता है और यह गांव टापू में तब्दील हो जाता है। कारी कोसी नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि होने से धार आदि में पानी भर गया है जिसके कारण सोहरा दियारा गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया है। यह भी पढ़ें- सहरसा : कोसी का कहर: जलभराव और कटाव से कई गांवों का...