Bhagalpur News: पूर्णिया : सदर थाना अंतर्गत हाजिरगंज में ड्रोन से छापेमारी
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवर निरीक्षक मद्यनिषेध ऋतु कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक सुधांशु कुमार सुमन के नेतृत्व में सदर थाना अंतर्गत हाजिरगंज में ड्रोन के माध्यम से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़ एवं महुआ के साथ अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद सभी अवैध सामग्री एवं चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया सदर एवं कसबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से छापेमारी : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.