भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के रामघाट बेलौरी निवासी अजमल (24) के रूप में हुई है। जबकि घायल मृतक का चचेरा भाई परवेज है। घटना गुलाबबाग जीरोमाइल के समीप बुधवार रात की है। मृतक एवं उसका चचेरा भाई मकान में शटरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम समापत कर दोनों बाइक से घर वापस हो रहे थे। जीरोमाइल के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों सड़क पर गिर गए। अजमल को गहरी चोट लगी। ठोकर मार चालक पिकअप वैन को लेकर भागने लगा। पुलिस को देख सनौली चौक के समीप पिकअप खड़ा कर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया। साथ ही बाइक सवार दोनों को जीएमसीएच भेजा ...