Bhagalpur News: पूर्णिया : सड़क दुर्घटना में कमी लाने की पहल : सघन वाहन जांच अभियान, 8 लाख से अधिक का जुर्माना
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गयी। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित जन जागरूकता भी चलाया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी के नेतृत्व में ईएसआई एवं एमवीआई की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों, विशेषकर कटिहार मोड़ एवं आरएन साह चौक पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरलोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.