भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दालकोला चेकपोस्ट मद्यनिषेध प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिले में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दालकोला चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 लोगों की जांच की गयी। शराब सेवन की पुष्टि होने पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...